Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 09 March 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi 09 मार्च का अंकफल :
Aaj ka Ank Rashifal 09 March 2023
आज 09 मार्च 2023 है।09 का अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। 09 का अंक धर्म व आध्यात्म का प्रतीक है।आज 09-03-2023 का भाग्यांक 01 रहेगा।अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। मंगल गुरु व सूर्य का परम मित्र है।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 09 के मित्र अंक 1,3 तथा 2 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1.जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रगति होगी।सूर्य व मंगल मित्र हैं।भग्यांक01 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है। बुध के द्रव्यों मूंग इत्यादि का दान करें।
2.जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 09
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर आज प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 02 व 09 का व्यक्ति जाँब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
3.जन्मांक03- शुभ अंक-02 व 01
जाँब व व्यवसाय- गुरु ,सूर्य व मंगल मित्र हैं।आज बैंकिंग ,आईटी व मेडिसिन व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेतन हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य- उद्ऱ विकार से कष्ट हो सकता है।
4.जन्मांक04- शुभ अंक-07 व 08
जाँब व व्यवसाय- जाँब में आशातीत सफलता मिलेगा। बैंकिंग, मीडिया व एजुकेशन फील्ड में प्रोमोशन का संकेत है। व्यवसाय बेहतर होना चाहिए।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए गुड़ का दान करें।
5.जन्मांक05- शुभ अंक-04 व 06
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 03 व 01 से लाभ मिलेगा। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रोत्साहित करेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
6.जन्मांक06- शुभ अंक-03 व 05
जाँब व व्यवसाय- आज मीडिया, फ़िल्म ,मेडिसिन व टीचिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए सफलता का दिन है।हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। जाँब में भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।
7.जन्मांक07- शुभ अंक-05 व 06
जाँब व व्यवसाय- जाँब को लेकर नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन करना पड़ सकता है।किसी विशेष दायित्व निर्वहन के आनन्द को महसूस करेंगे। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
8.जन्मांक08- शुभ अंक-04 व 07
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में लाभ व सफलता का है।शनि ,उसके मित्र ग्रह बुध व शुक्र मीडिया,फ़िल्म,आईटी व एडमिनिस्ट्रेटिव जाँब वालों को सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।अन्न का दान करें।
9.जन्मांक09- शुभ अंक-01 व 02
जाँब व व्यवसाय- आज मंगल व सूर्य व्यवसाय को नई दिशा देगा।गुरु प्रशासनिक सेवा व राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता देगा।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।सूर्य के द्रव्यों मसूर व लाल रंग के कम्बल इत्यादि का दान करें।.
