आज एकादशी व्रत का पारण कब है, जानें किस समय तक खोलना है रमा एकादशी का व्रत, कब से शुरू होगी त्रयोदशी तिथि

Ekadashi vrat ka paran time 6 November 2026: आज 6 नवंबर को धनतेरस मनाए जाने के साथ ही रमा एकादशी व्रत का पारण भी होगा। जानें कब तक व्रत का पारण कर सकते हैं। जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण में क्या खाएं।

Ekadashi vrat ka paran time 6 November 2026: रमा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली इस एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। घर में सुख-शांति आती है और व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है। साल 2026 में रमा एकादशी का व्रत 5 नवंबर को रखा गया और आज, 6 नवंबर को व्रत का पारण किया जाएगा। एकादशी व्रत में पारण का भी उतना ही महत्व है जितना व्रत रखने का। इसलिए सही समय पर पूजा और पारण करना जरूरी माना जाता है।

aaj ekadashi ka paran kab hai

आज 6 नवंबर को एकादशी व्रत का पारण कब तक करना है (AI Image)

आज एकादशी व्रत का पारण कब है

रमा एकादशी का पारण द्वादशी तिथि में किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्योदय के बाद और द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले व्रत खोलना शुभ रहता है। इस दिन सुबह भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद पारण करना चाहिए।

End of Feed