आज का चंद्र ग्रहण शुरू हो गया क्या, ग्रहण में ब्लड मून कब दिखेगा (when is blood moon today): आज रात को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि है और इस पर ब्लड मून भी नजर आएगा। आज रात को 9 बजकर 58 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा। यानी थोड़ी देर में यह शुरू होने वाला है। यह ग्रहण 8 सितंबर की ओर सुबह 1 बजकर 26 मिनट तक चलेगा। ग्रहण करीब साढ़ तीन घंटे तक रहेगा। लेकिन चंद्र ग्रहण लगने के साथ ही ब्लड मून नजर नहीं आएगा।
आज ग्रहण में ब्लड मून कब दिखेगा (Pic: iStock)
आज चंद्र ग्रहण के बीच ब्लड मून कब दिखेगा
चंद्र ग्रहण लगने का समय नजदीक आ रहा है। कुछ ही देर में यह रात 09:58 पर शुरू हो जाएगा। वहीं ग्रहण के दौरान रात 11 बजे के बाद ब्लड मून दिखाई देगा। आकाश में इसके बाद करीब 82 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा। इस खगोलीय घ्टना के दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ जाएगी, जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ेगी। इस छाया की वजह से चांद लाल-नारंगी रंग का दिखाई देगा। ऐसे ही चांद को ब्लड मून (blood moon) कहा जाता है।
क्या आप चंद्र ग्रहण को देख सकते हैं
आप चाहें तो चंद्र ग्रहण देख सकते हैं। वैज्ञानिक आधार पर इसमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन ज्योतिष में बेहद बीमार, कुंडली में कमजोर चंद्रमा वाले लोग, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण का चांद देखने से परहेज करना चाहिए।
