आज चांद कब निकलेगा, आश्विन संकष्टी का चांद कब दिखेगा (Today Moonrise time): 10 सितंबर को बुधवार के दिन गणेश जी को समर्पित संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का चांद दिखेगा तो भक्तों ने विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा है। आज चांद निकलने के बाद पूजन किया जाएगा। यहां देखें आज चांद निकलने का समय। आज विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का चांद कब निकलेगा।
आज चांद कब निकलेगा, आज आश्विन संकष्टी का चांद कब दिखेगा (Pic: Canva)
आज चांद कब निकलेगा
10 सितंबर को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। इस व्रत का पूरा फल तभी मिलता है जब रात्रि में चंद्रोदय के समय भगवान चंद्रमा और भगवान गणेश का पूजन करके अर्घ्य दिया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज रात को संकष्टी का चांद रात 20:06 बजे पर निकलेगा।
चांद निकलने पर संकष्टी का पूजन कैसे करें
आज रात को 08:06 पर चंद्रोदय होने पर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य (जल, दुग्ध, अक्षत, पुष्प) अर्पित करें। गणेश जी का पूजन करें और व्रत कथा सुनें। इसके बाद व्रत का पारण करें।
बता दें कि 10 सितंबर को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 सितम्बर 15:37 बजे से 11 सितम्बर 12:45 बजे के बीच में रहेगी। इस तरह आज रात को आसमान में चतुर्थी का चांद दिखेगा।
