आज अमावस है क्या, अमावस्या आज है या कल, जानें नवंबर 2026 में अमावस्या कब से कब तक रहेगी

Aaj Amavasya hai kya (amavas aaj hai ya kal): आज अमावस्या है या कल? जानें नवंबर 2026 में कार्तिक अमावस्या की सही तारीख, तिथि शुरू और समाप्त होने का समय। साथ ही जानें दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व।

Aaj Amavasya hai kya (amavas aaj hai ya kal): नवंबर का महीना धार्मिक नजरिए से बेहद खास है। इस महीने कार्तिक अमावस्या का पर्व पड़ रहा है, जिसे दीपावली और मां लक्ष्मी की पूजा से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन इस बार अमावस्या की तारीख को लेकर लोगों के मन में थोड़ा असमंजस है। कोई 8 नवंबर को अमावस्या बता रहा है तो किसी पंचांग में 9 नवंबर को कार्तिक अमावस्या लिखी है। ऐसे में सवाल है कि आखिर आज अमावस्या है या कल? अमावस्या तिथि कब शुरू होगी और कब समाप्त होगी? आइए जानते हैं नवंबर 2026 में कार्तिक अमावस्या की सही तारीख और इससे जुड़ी जरूरी बातें।

kartik Amavasya kab hai november 2026 mein

आज अमावस्या है या कल, 8 या 9 नवंबर को कब है अमावस्या

आज अमावस्या है या कल, 8 या 9 नवंबर को कब है अमावस्या

हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर 2026 में कार्तिक अमावस्या की तिथि 8 नवंबर, रविवार को शुरू हो रही है। हालांकि, सूर्योदय के समय तिथि की स्थिति के आधार पर 9 नवंबर, सोमवार को कार्तिक अमावस्या का दिन माना जाएगा। इस बार अमावस्या तिथि दो दिनों तक रहेगी। यही वजह है कि अलग-अलग पंचांगों में 8 और 9 नवंबर दोनों तारीखें दिखाई दे रही हैं।

End of Feed