28 सितंबर को कौन सी नवरात्रि है, आज नवरात्र का कौन सा व्रत है, आज किस देवी की पूजा होगी - मां कात्यायनी या मां कालरात्रि

aaj 28 September 2025 ko kun si Navratri hai (आज नवरात्र का कौन सा व्रत है): 28 सितंबर 2025 को यानी रविवार को कौन सी देवी की पूजा होगी - ये आप यहां जान सकते हैं। देखें कि आज कौन सी नवरात्र रखा जाएगा। साथ ही नोट करें आज के नवरात्र का रंग, आज के नवरात्र की कथा, मंत्र और आरती।

aaj 28 September 2025 ko kun si Navratri hai (आज नवरात्र का कौन सा व्रत है): पंचांग और तिथियो के अनुसार, आज 28 सितंबर 2025 को यानी रविवार को छठा नवरात्र है। बीच में चतुर्थी की तिथि का दोहराव होने की वजह से आज नवरात्र का सातवां दिन होने के बावजूद मां के छठे रूप यानी देवी कात्यायनी की पूजा होगी। मां कात्यायनी को युद्ध और विजय की देवी माना जाता है। मान्यता है कि इनके पूजन से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और शत्रु पर विजय मिलती है।

navratri day today

आज नवरात्र का कौन सा व्रत है (Pic: Canva)

मां कात्यायनी का स्वरूप कैसा है

मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत दिव्य और तेजस्वी है। इनका चार भुजाएं है जिनमें एक हाथ में तलवार, दूसरे में कमल, तीसरे हाथ से वरमुद्रा और चौथे से अभयमुद्रा में रहती है। इनका वाहन सिंह है।

End of Feed