आज 06 जनवरी 2026 को क्या है, आज कौन सा व्रत है, आज कौन सी तिथि है, जानें साल के पहले मंगलवार को क्या पड़ेगा

Aaj 06 January 2026 ko kya hai (आज 6 जनवरी को कौन सा व्रत है): बहुत से लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आज 06 जनवरी 2026 को क्या है, आज कौन सा व्रत रखा जा रहा है और आज का मंगलवार क्यों विशेष है। यहां आप आज की तारीख और तिथि के बारे में विस्तार से जानकारी ले सकते हैं।

Aaj 06 January 2026 ko kya hai (आज 6 जनवरी को कौन सा व्रत है): आज यानी 06 जनवरी 2026 को नए साल का पहला मंगलवार है। इसी के साथ आज सुबह 8 बजे तक माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी और फिर उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज का चांद माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का रहेगा, इस वजह से आज सकट चतुर्थी और संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस तरह आज का दिन भगवान गणेश और हनुमान जी की एक साथ कृपा दिलाने वाला है। आगे देखें इस तिथि का संयोग और शुभ मुहूर्त।

aaj 06 january ko kya hai, 6 january ko kaun sa vrat h

आज 06 जनवरी 2026 को कौन सा व्रत है (Pic: Canva)

आज 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) का पंचांग और तिथि

आज 6 जनवरी 2026 दिनांक है और मंगलवार का वार है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। यह तिथि आज सुबह लगभग 08:01 बजे से शुरू हो रही है। चतुर्थी तिथि का समापन 7 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 06:52 बजे पर होगा। इससे पहले आज तृतीया तिथि 06 जनवरी की सुबह तक रहेगी।

End of Feed