अहोई अष्टमी आज, राशि के अनुसार करें ये काम, बरसेगी अहोई माता की कृपा

Aahoi Ashtami 2025 Par Rashi ke anusar Upay: आज 13 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह व्रत हिंदू धर्म में बेहद ही खास माना जाता है। इसको महिलाएं अपने संतान की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन माता अहोई देवी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि अगर इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपायों को कर लिया जाए तो माता की कृपा पूरे घर पर बरसती है। आइए जानते हैं कि इस दिन राशि के अनुसार कौन से उपायों को करें।

Aahoi Ashtami 2025 Par Rashi ke anusar Upay: अहोई अष्टमी हिंदू धर्म में माताओं के लिए एक विशेष व्रत है, जो संतान की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और कल्याण के लिए किया जाता है। यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। 2025 में अहोई अष्टमी 13 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन माता पार्वती के रूप अहोई देवी की पूजा की जाती है और रात में तारों को अर्घ्य दिया जाता है।

Aahoi Ashtami 2025

अहोई अष्टमी पर राशि के अनुसार करें उपाय (Pic Credit- Canva)

अहोई अष्टमी 2025 की पूजा का समय और महत्व

अहोई अष्टमी का व्रत निर्जला या फलाहार के रूप में रखा जाता है। इस दिन माताएं संतान की लंबी उम्र के लिए माता अहोई की पूजा करती हैं। पूजा का शुभ मुहूर्त सूर्यास्त के बाद शुरू होता है, विशेष रूप से रात में तारों के दर्शन के समय ज्यादा शुभ होता है। 13 अक्टूबर 2025 को सूर्यास्त लगभग 5:45 बजे होगा और तारों को अर्घ्य देने का समय रात 7:00 बजे से 8:30 बजे तक शुभ माना जाएगा। इस दिन माता अहोई और स्याहु-सेठ के चित्र की पूजा की जाती है और कथा सुनने के बाद तारों को जल अर्पित किया जाता है। इस दिन प्रत्येक राशि के लिए खास उपाय करने से इस व्रत का फल और बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि 13 अक्टूबर 2025 को अहोई अष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार कौन से उपाय करें।

End of Feed