Solar Eclipse: 6 मिनट के लिए अंधेरे में डूबेगी दुनिया, दिन में ही हो जाएगी रात, कब होगी ये अद्भुत घटना

Total Solar Eclipse: बहुत जल्द एक दुर्लभ सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जब 6 मिनट के लिए कम से कम धरती पर सूरज की कोई किरण नहीं पड़ेगी। जानें ये सूर्य ग्रहण कब लगेगा और क्या यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में भी नजर आएगा।

Total Solar Eclipse: एक बहुत ही दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है! और यह सामान्य ग्रहणों से बहुत अलग है। यह सूर्य ग्रहण 123 वर्षों में सबसे लंबा पूर्ण ग्रहण होने वाला है। इस असाधारण घटना में एक असामान्य बात ये भी है कि इस दौरान सूर्य करीब 6 मिनट और 23 सेकंड के लिए चंद्रमा के पीछे छिप जाएगा और इस दौरान पूरा अंधेरा छा जाएगा। इसे 21वीं सदी में लगने वाले सबसे बड़े सूर्य ग्रहण के तौर पर देखा जा रहा है।

longest solar eclipse of 21st century

सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण कब लगेगा (Pic: iStock)

2 अगस्त 2027 का लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

पहले, बहुत से लोग इसे 2 अगस्त, 2025 समझ रहे थे। लेकिन यह लंबी अवधि वाला सूर्य ग्रहण 2 अगस्त, 2027 को होगा। यह एक दुर्लभ और असाधारण घटना है जिसके लिए दुनिया भर के खगोलविद अभी से तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, 2027 का पूर्ण सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ घटना होगी जहां सूर्य चंद्रमा के पीछे पूरी तरह से गायब हो जाएगा। इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इसी बीच कुछ समय ऐसे ही आएगा जब सूर्य की एक भी किरण पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाएगी।

End of Feed