9 February 2025 Panchang: आज द्वादशी तिथि है। पूर्व जन्म के पापों के निवारण हेतु यह भगवान विष्णु के निमित्त पावन व्रत एकादशी का पारण है। भगवान भास्कर जी की उपासना करें। अन्न व गुड़ का दान करें, रविवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।माता गंगा की उपासना करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भगवान सूर्य जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। अन्न-वस्त्र का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है।विष्णु उपासना से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। गायत्री मन्त्र का जप करें। घर मे हवन करें। जानें आज का पूरा पंचांग प्रदोष काल मुहूर्त समेत।
9 February 2025 Panchang
9 फरवरी 2025 प्रदोष काल मुहूर्त (Aaj Ka Pradosh Kaal Muhurat 9 February 2025)
रवि प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त 9 फरवरी की शाम 7 बजकर 25 मिनट से लेकर 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। ये प्रदोष काल समय है और इसी समय पर प्रदोष व्रत की पूजा की जाती है।
9 फरवरी 2025 पंचांग (9 February 2025 Panchang)
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-माघ, शुक्ल पक्ष,द्वादशी,एकादशी महाव्रत पारण
तिथि- द्वादशी 07:25 pm तक फिर त्रयोदशी
दिवस -रविवार
सूर्योदय-07:06am
सूर्यास्त-6:03pm
नक्षत्र- आद्रा 05:54 फिर पुनर्वसु
चन्द्र राशि - मिथुन,स्वामी ग्रह-बुध
सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि
करण- बव 07:48 am तक फिर बालव
योग- विष्कुंभ 2:09 pm तक फिर वैधृति
9 फरवरी 2025 शुभ मुहूर्त (9 February 2025 Shubh Muhurat)
अभिजीत-12:14pm से 12:58 pm तक
विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:27pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:22pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:09am तक
अमृत काल-06:07am से 07:41am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:40से 12:22तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:08pm तक
दिशा शूल-पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक
