अध्यात्म

Jaya Ekadashi Vrat Paran Time 2025: जया एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा, नोट कर लें व्रत खोलने का समय

Jaya Ekadashi Vrat Paran Time 2025: कहते हैं एकादशी व्रत का पुण्य तभी प्राप्त होता है जब उस व्रत का पारण विधि विधान किया जाएगा। जानिए एकादशी व्रत का पारण समय क्या रहेगा।

Image

Jaya Ekadashi Vrat Paran Time 2025

Jaya Ekadashi Vrat Paran Time 2025: 8 फरवरी को जया एकादशी व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। कहते हैं जो कोई सच्चे मन से इस व्रत को रखता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ये व्रत माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी को पड़ता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान पूजा की जाती है। फिर व्रत के अगले दिन इसका पारण किया जाता है। जानिए इस साल जया एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा।

जया एकादशी व्रत पारण समय 2025 (Jaya Ekadashi Vrat Paran Time 2025)

जया एकादशी व्रत पारण 20259 फरवरी 2025, रविवार
जया एकादशी व्रत पारण समय 202507:04 AM से 09:17 AM
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय 07:25 PM

जया एकादशी व्रत खोलने की विधि (Jaya Ekadashi Vrat Parana Vidhi)

जया एकादशी व्रत के पारण वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद विधि विधान भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें भोग लगाएं। इसके बाद किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराकर उन्हें दान-दक्षिणा दें। फिर भगवान को चढ़ाए गए भोग का सेवन करते हुए अपने व्रत पारण करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article