Aaj Ka Panchang In Hindi: पंचांग से जानिए महाशिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

8 March 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व और प्रदोष व्रत रहेगा। इस दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी और इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। जानिए 8 मार्च का पूरा पंचांग।

8 March 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 8 मार्च का दिन बेहद शुभ रहने वाला है क्योंकि इस दिन हिंदुओं का प्रमुख त्योहार महाशिवरात्रि मनाया जाएगा। इसी के साथ इस दिन प्रदोष व्रत का शुभ संयोग भी रहेगा। वहीं श्रवण नक्षत्र सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। वहीं इस पूरे दिन शिव योग रहेगा। सूर्य देव कुंभ राशि में रहेंगे तो चंद्र देव मकर में गोचर रहेंगे। अब जानिए 8 मार्च 2024 का पूरा पंचांग।

8 मार्च 2024 शुभ मुहूर्त (8 March 2024 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 05:01 AM - 05:50 AM
  • प्रातः सन्ध्या 05:25 AM - 06:38 AM
  • अभिजित मुहूर्त 12:08 PM - 12:56 PM
  • विजय मुहूर्त 02:30 PM - 03:17 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 06:23 PM - 06:48 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 06:25 PM- 07:39 PM
  • अमृत काल 10:43 PM - 12:08 AM, मार्च 09
  • निशिता मुहूर्त 12:07 AM, मार्च 09 - 12:56 AM, मार्च 09
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 06:38 AM - 10:41 AM

End of Feed