8 January 2025 Panchang: पंचांग से जानिए पौष मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन कब होगा सूर्योदय, कितने बजे तक रहेगा राहुकाल

8 January 2025 Panchang (8 जनवरी आज का पंचांग): पौष मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन सूर्योदय सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर होगा। आज के दिन 4 बजकर 30 मिनट तक अश्वनी नक्षत्र रहने वाला है। उसके बाद रेवती नक्षत्र हो जाएगा। आइए जानें पूरा पंचांग।

8 January 2025 Panchang (8 जनवरी आज का पंचांग): परम पवित्र पौष माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज बुधवार है। श्री गणेश जी उपासना का दिवस है। नवमी तिथि को दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें। परमपिता भगवान शिव व माता दुर्गा जगत की पालनकर्ता हैं। शिव उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान शंकर के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें।पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है।शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है ।प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं ।भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करें। नवमी व्रत के दिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ अवश्य करें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

8 January 2025 Panchang (8 जनवरी आज का पंचांग)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, शुक्ल पक्ष,पर्व -बुधवार ,व्रत -नवमी व्रत

End of Feed