Paush Purnima Daan 2025: इस साल पौष पूर्णिमा का व्रत 13 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। इसी दिन महाकुंभ मेले की शुरुआत हो रही है। पौष पूर्णिमा का दिन गंगा स्नान और दान करने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से साधक को हर प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है और अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार इस तिथि के दिन कुछ खास चीजों का दान करने से दान करने का दौगुना फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
Paush Purnima Daan 2025 (पौष पूर्णिमा दान लिस्ट)
गुड़ का दानपौष पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस दिन इसका दान करने से आपको सुख, समृद्धि की प्राप्ति होगी और श्री हरि की कृपा सदा आप पर बनी रहेगी।
कंबल का दान
पौष का महीना ठंड का महीना होता है, इसलिए पौष पूर्णिमा के दिन कंबल का दान करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस दिन गर्म कपड़े या कंबल का दान करने से आपका भंडार सदा भरा रहता है।
तिल का दान
पौष पूर्णिमा के दिन तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन आप तिल से बनी चीजों का सेवन भी करें और तिल का दान भी करें। तिल का दान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।
गेहूं का दान
इस तिथि पर गेहूं का दान करना उत्तम माना गया है। अनाज का दान करने से आपको अन्न- धन की कभी भी कमी नहीं होती है और भगवान की कृपा से आपको बिजनेस में भी तरक्की मिलती है।
paush Purnima Snan Daan Mahatav (पौष पूर्णिमा पर स्नान-दान)
शास्त्रों में पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान का खासा महत्व बताया गया है। इस तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करने से और अपनी क्षमतानुसार दान करने से व्यक्ति को परम सुख की प्राप्ति होती है और जन्म- मरण के बंधन से भी छुटकारा मिलता है। इस साल महाकुंभ लगने के कारण इस तिथि पर दान करने का फल और अधिक बढ़ गया है। पौष पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी और मोक्ष के द्वार खुलेंगे।
