7 January 2025 Panchang: पंचांग से जानिए पौष मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन क्या होगा पूजा का मुहूर्त, कब से कब तक होगा राहुकाल

7 January 2025 Panchang (आज का पंचांग 7 जनवरी 2025): पौष मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन सूर्योदय का समय सुबह 07:16 पर होगा। वहीं राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। अब जानिए पूरा पंचांग।

7 January 2025 Panchang (आज का पंचांग 7 जनवरी 2025): परम पवित्र पौष माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज मंगलवार है। हनुमान जी उपासना का दिवस है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें। परमपिता भगवान शिव परम ब्रम्ह हैं। भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान शंकर के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें।पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है।शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है ।प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं । भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करें। आज वर्ष का प्रथम मंगलवार है । हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। आइए यहां जानें आज का पूरा पंचांग।

7 January 2025 Panchang (आज का पंचांग 7 जनवरी 2025)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, शुक्ल पक्ष,पर्व -मंगलवार ,,व्रत -मंगलवार व्रत

End of Feed