अध्यात्म

Putrada Ekadashi 2025 Shubh Sanyog: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन बन रहे हैं ये खास शुभ संयोग, पूजा करने से हर इच्छा होगी पूरी

Putrada Ekadashi 2025 Shubh Sanyog: पौष पुत्रदा एकादशी साल 2025 की पहली एकादशी होने वाली है। इस साल इस एकादशी के दिन कई सारे शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानें कि पौष पुत्रदा एकादशी के दिन किन शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

Image

Putrada Ekadashi 2025 Shubh Sanyog

Putrada Ekadashi 2025 Shubh Sanyog: पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 10 जनवरी 2025 को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस एकादशी के दिन साधक द्वारा व्रत किया जाता है और पूरे विधि- विधान के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत निसंतान दंपतियों के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस व्रत को करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस साल पौष पुत्रदा एकादशी के दिन कई सारे शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए जानें इन शुभ संयोग के बारे में।

Putrada Ekadashi 2025 Shubh Sanyog (पौष पुत्रदा एकादशी शुभ संयोग 2025)

शुभ योग

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल पौष पुत्रदा एकादशी के दिन शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का समापन दोपहर 02 बजकर 37 मिनट पर होगा। शास्त्रों के अनुसार शुभ योग में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है और उसकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

नक्षत्र एवं करण

इस साल पौष पुत्रदा एकादशी के दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही बव एवं बालव करण रहेगा। इन दोनों के संयोग शुभ संयोग बनेगा। इस योग का निर्माण दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर होगा। ज्योतिष आचार्य के अनुसार इस योग में पूजा करने से साधक को दौगुने फल की प्राप्ति होती है।

भद्रावास

साल 2025 की पहली एकादशी के दिन भद्रावास और शिववास योग का निर्माण होगा। इस दिन भद्रावास योग सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगा और शिववास योग 10 बजकर 19 मिनट से बनेगा। ऐसे में पौष पुत्रदा एकादशी के दिन इस समय भगवान भोलेनाथ कैलाश पर विराजमान रहेंगे। इस योग के समय में श्री हरि की पूजा करने से आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी और आपके सारे काम बनेंगे।

Putrada Ekadashi 2025 Paran Time (पौष पुत्रदा एकादशी पारण टाइम 2025)

पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत इस साल 10 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। इसके साथ ही इस व्रत का पारण 11 जनवरी शनिवार के दिन किया जाएगा। इस दिन पारण करने का शुभ समय 7 बजकर 15 मिनट से लेकर 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article