Makar Sankranti 2025 Upay In Hindi: संक्रांति की तिथि हर महीने में आती है, लेकिन मकर संक्रांति सबसे खास मानी जाती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति का दिन गंगा स्नान, दान करने के लिए उत्तम माना जाता है। इस तिथि पर सूर्य देवता की पूजा की जाती है। मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य देवत उत्तरायण हो जाते हैं। इसके बाद ये उत्तर दिशा में चलना शुरू करते हैं। इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन कुछ खास उपायों को करना शुभ माना जाता है। आइए जानें कि मकर संक्रांति के दिन किन अचूक उपायों को करना चाहिए।
Makar Sankranti 2025 Upay In Hindi (मकर संक्रांति उपाय हिंदी में)
काला तिल मिलाकर स्नान
मकर संक्रांति के दिन स्नान करते समय उसमे थोड़ा सा काला तिल मिला लें। इस दिन काले तिल का स्नान करने से शनि महाराज की कृपा प्राप्त होती है और अश्वमेध यज्ञ करने के सामान पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
सूर्य देव की पूजा
मकर संक्रांति के दिन सूर्य अपनी राशि परिवर्तित करते हैं, इसलिए इस दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान। मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद तांबे के लौटे में जल लेकर उसमें तिल डालकर सूर्य देवता को अर्पित करना चाहिए।
कर्ज से मुक्ति के लिए
मकर संक्रांति के दिन आप एक मुट्ठी काला तिल लेकर अपने परिवार के लोगों और अपने घर पर सात बार वार दें। ऐसा करने से आपके घर से सारे दोष दूर होंगे और इसके साथ ही आपको कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी।
पितरों का तर्पण
मकर संक्रांति के दिन पितरों का तर्पण करने की भी परंपरा है। इस तिथि पर पितरों का तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा सदा परिवार पर बनी रहती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आती है।
घी का सेवन
मकर संक्रांति के दिन घी का सेवन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन लोग खिचड़ी और घी का सेवन जरूर करते हैं। संक्रांति के दिन घी का सेवन करने से परिवार में सुख, समृद्धि मिलेगी और यश, वैभव में वृद्धि होगी।
