7 February 2025 Panchang (आज का पंचांग): कुम्भ महोत्सव के परम पवित्र माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दिवस शुक्रवार है। वैभव लक्ष्मी जी के निमित्त पावन व्रत है। श्री भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल, उड़द व गुड़ का दान करें। आज का व्रत विष्णु जी व लक्ष्मी जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों व चावल का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। श्री सूक्त के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भगवान कृष्ण जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। सप्त अन्न का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। इस समय नित्य गंगा स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। आज सायंकाल हवन करें।
6 February 2025 Panchang (आज का पंचांग)-
संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह- माघ, शुक्ल पक्ष, दशमी 09:27 pm तक फिर एकादशी, वैभव लक्ष्मी महाव्रत
तिथि- दशमी
दिवस- शुक्रवार
सूर्योदय- 07:04am
सूर्यास्त- 6:05pm
नक्षत्र- रोहिणी 06:41 pm तक फिर मृगशिरा
चन्द्र राशि - वृष, स्वामी ग्रह- शुक्र
सूर्य राशि- मकर, स्वामी ग्रह- शनि
करण- तैतिल 19:01am तक फिर गर
योग- इंद्र 04:17 pm तक फिर वैधृति
शुभ मुहूर्त-
1) अभिजीत- 12:14pm से 12:58 pm तक
2) विजय मुहूर्त- 02:25pm से 03:27pm तक
3) गोधुली मुहूर्त- 06:21pm से 07:22pm तक
4) ब्रम्ह मुहूर्त- 4:06m से 05:09am तक
5) अमृत काल- 06:07am से 07:41am तक
6) निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:40से 12:22तक रात
7) संध्या पूजन- 06:21 pm से 07:08pm तक
दिशा शूल-
पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
क्या न करें- जीवन संगिनी का अपमान मत करें। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। पत्नी से प्रेम से रहने पर यह शुभ फल व धन देता है।
