आज A. R. Rahman, Kapil Dev और Diljit Dosanjh का है बर्थडे, जानें कैसे होते हैं नंबर 6 के लोग

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 6, 2023, 04:06 PM IST

Happy Birthday A. R. Rahman, Kapil Dev And Diljit Dosanjh: 6 जनवरी को यानी आज अ आर रहमान, कपिल देव और दिलजीत दोसान का जन्मदिन है। इन तीनों का मूलांक बनता है नंबर 6। जानिए कैसे होते हैं इस मूलांक के लोग।

A. R. Rahman, Kapil Dev And Diljit Dosanjh Birthday On 6 January: आज 6 जनवरी 2023 है। 6 जनवरी को फिल्म और खेल जगत के तीन जाने माने लोगों का जन्मदिन होता है। संगीतकार ए आर रहमान (A. R. Rahman), भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव (Kapil Dev) और पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)। इन तीनों सितारों का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका बर्थ मूलांक 6 बनता है। इस मूलांक का स्वामी धन और वैभव का कारक ग्रह शुक्र होता है। कैसे होते हैं नंबर 6 के लोग? क्या होती हैं इनमें खूबियां? आप जानेंगे इस आर्टिकल में मूलांक 6 वालों के बारे में कई दिलचस्प बातें।

birthday special

ए आर रहमान, कपिल देव और दिलजीत दोसांझ तीनों मूलांक 6 के जातक हैं, जानें कैसे होते हैं इस मूलांक के लोग?

मूलांक 6 वालों का नेचर (Number 6 People Behaviour)

इस मूलांक के लोग दिखने में आकर्षक और साहसी होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी शानदार होता है जिस वजह से हर कोई इनका मुरीद हो जाता है। ये किसी को भी तुरंत ही अपना बना लेते हैं। ये कलाप्रेमी होते हैं। ये विश्वसनीय और शांति प्रिय होते हैं। इनके अंदर दूसरों को सम्मोहित करने का गुण जन्म से ही होता है। ये उदार हृदय के होते हैं।

End of Feed