Divine Mantras: हर हिंदू को जुबानी याद होने चाहिए ये 5 दिव्य मंत्र, सभी तरह के पूजा-पाठ में आते हैं काम

Divine Mantras: हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ के लिए मंत्रोचार करना सबसे जरूरी माना जाता है। आज हम आपको ऐसे 5 मंत्रों के बारे में बताएंगे जो हर एक हिंदू को जरूर याद होने चाहिए। ये सभी मंत्र आपको अधिकतर पूजा-पाठ में काम आते हैं।

Divine Mantras: सनातन धर्म में मंत्रों का विशेष महत्व बताया गया है। पूजा, आरती, हवन, जप, ध्यान या किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत मंत्रोच्चारण से की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि सही उच्चारण और श्रद्धा के साथ बोले गए मंत्र आपके मन को एकाग्र करते हैं, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और ईश्वर से जुड़ने का माध्यम बनते हैं। यही कारण है कि कुछ मंत्र ऐसे हैं जिन्हें हर हिंदू को जुबानी याद होना चाहिए। ये मंत्र लगभग हर पूजा-अनुष्ठान में उपयोग किए जाते हैं और दैनिक जीवन में भी इनका जप शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 मंत्रों (Hindu Mantras) के बारे में...

Divine Mantras

पूजा के लिए जरूरी 5 मंत्र!

1. गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुवः स्वः। तत्सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥

हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र को वेदों का सबसे प्रभावशाली मंत्र माना गया है। यह सूर्य देव और परम चेतना की उपासना का मंत्र है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसका नियमित जप बुद्धि, विवेक और आत्मबल को बढ़ाने में सहायक माना जाता है। इस मंत्र का सुबह और शाम के समय जाप विशेष फलदायी माना जाता है।

End of Feed