365 Batti Ka Diya On Kartik Purnima 2024 (365 बाती का दीपदान): कार्तिक महीने में गंगा स्नान और दीप दान का विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन अगर कोई इस महीने में किसी कारण ये कार्य नहीं कर पाए तो उसे कार्तिक पूर्णिमा के दिन 365 बाती का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इस छोटे से उपाय से आपको कार्तिक महीने ही नहीं बल्कि पूरे साल की पूजा का फल एक साथ प्राप्त हो जाएगा। ये दीपक आप अपने घर के मंदिर, तुलसी के पौधे, पीपल के पेड़, केले के पेड़ या फिर अपने पास के किसी भी मंदिर में जला सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं 365 बाती का दीपक कब और कैसे जलाना चाहिए।
365 बाती का दीपक कब जलाएं 2024 (365 Batti Ka Diya Kab Jalaye)
365 बाती का दीया जलाने के लिए सबसे शुभ दिन कार्तिक पूर्णिमा का माना जाता है। जो इस बार 15 नवंबर को है। इस दिन शाम 5 बजकर 10 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 47 मिनट के बीच में कभी भी ये दीपक जलाया जा सकता है।
365 बाती का दीपक जलाने की सामग्री (365 Batti Ka Diya Jalane Ki Samagri)
-कच्चा सूत या कलावा
-हल्दी
-रोली
-खील
-जल
365 बत्तियों का दीप कैसे जलाएं? (365 Batti Ka Diya Kaise Jalaye)
इसके लिए आपको एक कलावा या कच्चा सूत लेना है। यहां हम आपको 5 धागे वाले कलावे और सूत से 365 बाती का दीपक बनाने की विधि बता रहे हैं। अब कलावे को अपने हाथ पर 73 बार लपेटें और बचे हुए धागे को काट दें। अब हाथ में लपेटे हुए कलावे को बीच में से दो भाग में काट दें। इस तरह से आपकी 365 बाती तैयार हो जाएंगी। बत्ती बनाने के बाद सूखा नारियल लें और उसे बीच में से काटकर उसके दो हिस्से कर लें। फिर नारियल के एक हिस्से में देसी घी भरें। इसके बाद उसमें बनाई गई बाती डालें। फिर इस दीपक को जला लें। दीपक के नीचे चावल या तिल का आसन जरूर दें। फिर दीपक पर हल्दी और रोली का तिलक लगाएं। इसके बाद दीपक के अंदर थोड़े सी खील डाल दें। इसके बाद इसके ऊपर से तीन बार जल घुमाएं। इस तरह से आपकी दीपक की पूजा पूरी हो जाएगी।
365 बाती का दीपक कहां जलाएं (365 Batti Ka Diya Kha Jalaye)
इस दीपक को आप घर के मंदिर में जला सकते हैं। चाहे तो तुलसी, पीपल, केले या आंवले के पेड़ के नीचे भी ये दीपक जलाकर रख सकते हैं। इसके अलावा आप घर के पास किसी मंदिर में भी ये दीपक जला सकते हैं।
365 बाती का दीपक जलाने के फायदे (365 Batti Ka Diya Jalane Ke Fayde)
धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन 365 बत्तियों का दीपक जलाने से पूरे साल की पूजा का फल एक साथ प्राप्त हो जाता है। साथ ही इससे घर मैं मौजूद वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है।
