26 December 2024 Panchang: सफला एकादशी के दिन क्या होगा पूजा का मुहूर्त, कब से कब तक रहेगा राहुकाल

26 December 2024 Panchang (आज का पंचांग 26 दिसंबर 2024): सफला एकादशी के दिन सूर्योदय का समय सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर होगा। वहीं इस दिन स्वाती नक्षत्र रहेगा। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

26 December 2024 Panchang (आज का पंचांग 26 दिसंबर 2024): आज परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की तिथि एकादशी है। आज गुरुवार है। आज श्री विष्णु जी की उपासना करें,भगवान विष्णु जी की पूजा तिथि है। श्रीसूक्तम के पाठ का भी बहुत महत्व है। अन्न दान व अन्य पुण्य करें। श्री कृष्ण परम ब्रम्ह हैं। वह कल्याणकारी हैं। विष्णु जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें।पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं।भगवान कृष्ण जी के नाम पर रखा गया व्रत समृद्धि देगा। इस माह गंगा स्नान व दान पुण्य करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान विष्णु जी की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करें।आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व पीले वस्त्रो का दान करें। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

26 December 2024 Panchang (आज का पंचांग 26 दिसंबर 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व -एकादशी,,व्रत -एकादशी व्रत

End of Feed