Shani Pradosh Vrat Upay 2024: साल 2024 का आखिरी शनि प्रदोष व्रत 28 दिसंबर 2024 को शनिवार के दिन रखा जाएगा। प्रदोष का व्रत भगवान शिव की पूजा को समर्पित होता है। यदि किसी भी महीने की त्रयोदशी तिथि शनिवार के दिन पड़ती है, तो वो शनि प्रदोष व्रत कहलाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनि प्रदोष का व्रत करने से साधक को शनि दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी शनि प्रदोष व्रत लाभदायक होता है। शास्त्रों में शनि प्रदोष व्रत के लिए कुछ अचूक उपायों के बारे में बताया गया है। आइए जानें शनि प्रदोष व्रत के दिन किन आसान उपायों को कर सकते हैं।
Shani Pradosh Vrat Upay 2024 (शनि प्रदोष व्रत उपाय 2024)
काले तिल से अभिषेकशनि प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद जल में काला तिल मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। काले तिल से शिव जी का अभिषेक करने से शनि दोष से जल्द मुक्ति मिल जाती है।
चावल अर्पित करें
यदि आप किसी कर्ज से परेशान है तो शनि प्रदोष व्रत के दिन आप भगवान भोलेनाथ को चावल अर्पित कर सकते हैं। शिव जी को अक्षत अर्पित करने से आपको हर तरह के कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।
केसर चढ़ाना
शनि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को केसर जरूर चढ़ाना चाहिए। शिव जी को केसर अर्पित करने से आपको जीवन से दरिद्रता का समापन और भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में धन का आगमन होगा।
घी से अभिषेक
यदि आप अपने कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं तो शनि प्रदोष के दिन आप भगवान शिव का सफेद वस्त्र धारण करके शुद्ध देशी घी से अभिषेक करें। घी से शिव का अभिषेक करने से बिजनेस में मनचाहा मुनाफा होगा।
