23 August 2024 Panchang: पंचांग से जानिए आज के शुभ मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, प्रदोष काल और राहुकाल

23 August 2024 Panchang: पंचांग अनुसार आज भादो कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 10:39 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।

23 August 2024 Panchang: आज भाद्रपद माह का पंचमी भगवान विष्णु जी के निमित्त व्रत है। श्री हरि उपासना का पवित्र दिवस है। उपवास करें। दैहिक, दैविक व भौतिक उन्नति प्राप्ति का व्रत है। आज शुक्रवार है। शुक्र व बुध ग्रह जनित कष्ट का उपाय भी करें। अन्न व वस्त्र दान करें। सत्य पर ध्यान दें। श्री राम जी की उपासना करें। हनुमान जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लड्डू गोपाल जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें। अन्न व फलों का दान करे। शिव मंदिर परिसर में बेल आम, नीम व पीपल का पेड़ लगाएं। आज कुशोदक से रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। भगवान विष्णु का 1000 नाम जप करने से धन, सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। तीर्थ करें।विग्रह पूजन करें। घर मे लड्डू गोपाल लाकर उनकी पूजा से अनन्य भक्ति प्राप्त होगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करे पाठ करें। विहंगों को दाना पानी दें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का जप करें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

aaj ka panchang 23 aug 2024

Aaj Ka Panchang 23 August 2024

23 August 2024 Panchang (23 अगस्त 2024 पंचांग)

संवत---पिंगला विक्रम संवत 2081 माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष

End of Feed