22 July 2024 Panchang In Hindi, Sawan Somwar Puja Time: सावन के पहले ही दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पहला संयोग ये है कि इस साल सावन की शुरुआत सोमवार के दिन से हो रही है दूसरा संयोग ये है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। किसी भी शुभ-मांगलिक कार्य को करने के लिए ये योग सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा सावन के पहले दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा। अब आपको बताते हैं 22 जुलाई का पूरा पंचांग विस्तार से।
22 July 2024 Panchang
सावन सोमवार पूजा मुहूर्त 2024 (Sawan Somwar Puja Muhurat 2024)
सावन के पहले सोमवार में शिव पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त शाम 07:17 से रात 08:20 तक रहेगा। इस मुहूर्त में भगवान शिव की कृपा विशेष रूप से फलदायी साबित होगी।
22 जुलाई 2024 को शिव वास (22 July 2024 Shivvas)
22 जुलाई को शिववास दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक मां गौरी के साथ है इसके बाद सभा में है। जब शिववास गौरी के साथ होता है तब रुद्र अभिषेक करना शुभ माना जाता है तो वहीं जब शिववास सभा में हो तब रुद्र अभिषेक नहीं करना चाहिए।
22 जुलाई 2024 शुभ मुहूर्त (22 July 2024 Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त 04:15 AM से 04:56 AM
- प्रातः सन्ध्या 04:35 AM से 05:37 ए एम
- अभिजित मुहूर्त 12:00 PM से 12:55 PM
- विजय मुहूर्त 02:44 PM से 03:39 PM
- गोधूलि मुहूर्त 07:17 PM से 07:37 PM
- सायाह्न सन्ध्या 07:18 PM से 08:20 PM
- अमृत काल 12:46 PM से 02:14 PM
- निशिता मुहूर्त 12:07 AM, जुलाई 23 से 12:48 AM, जुलाई 23
- सर्वार्थ सिद्धि योग 05:37 AM से 10:21 PM
22 जुलाई 2024 अशुभ मुहूर्त (22 July 2024 Ashubh Muhurat)
- राहुकाल 07:20 AM से 09:02 AM
- यमगण्ड 10:45 AM से 12:27 PM
- आडल योग 05:37 AM से 10:21 PM
- विडाल योग 10:21 PM से 05:38 AM, जुलाई 23
- गुलिक काल 02:10 PM से 03:53 PM
- दुर्मुहूर्त 12:55 PM से 01:50 PM
दिशा शूल- पूर्व
