2023 Horoscope: विश्व में भारत का बजेगा डंका, चीन की होगी हार, BJP को मिलेगा लाभ, देखें नए साल की कुंडली

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 29, 2022, 05:33 PM IST

2023 India Horoscope: नया साल कई मामलों में भारत के लिए शुभ साबित होने वाला है। अंकज्योतिष के हिसाब से भारत नये साल में विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर होगा। भारत चीन विवाद बढ़ेगा जिसमें चीन को परास्त होना पड़ेगा।

Numerology Prediction 2023: अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। जिस जातक का जन्म किसी भी माह तथा वर्ष में 07,16 या 25 को हुआ है वो अंक 07 के जन्मांक के प्रभाव में आएंगे उनके लिए यह वर्ष मंगलकारी है; साथ में अंक 05 ,06 व 08 अंक के जातक जो मीडिया, मेडिकल तथा प्रबंधकीय फील्ड में हैं वो बहुत ही सफल रहेंगे। जन्मांक 09 के जातक बहुत ही कर्मयोगी तथा आध्यात्मिक होते हैं। जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं उसको अंजाम तक पहुंचा कर के ही मानते हैं। धार्मिक गुरु होते हैं। विद्यालयों के प्रबंधक होते हैं।राजनीति के लिए यह अंक बहुत अनुकूल है। बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा तथा पुलिस सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करेंगे। शनि ,शुक्र तथा बुध आपस में परम मित्र है। अंक 08 इसका सबसे प्रिय मित्र अंक है। 2023 का अंक 07 है।06 का स्वामीग्रह शुक्र इसका मित्र है।बुध शनि व शुक्र का मित्र है।

rashifal 2023

भारत के लिए कैसा रहेगा नया साल?

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में केतु का प्रभाव बहुत बेहतर नहीं है। केतु मार्च व नवम्बर में जन्मांक 03 व 09 के जातकों को थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। फरवरी तथा मार्च में हेल्थ में जन्मांक 09 के लोग नेत्र रोग के प्रति सचेत रहें। शुगर तथा उदर विकार की समस्या आ सकती है। बीपी के मरीजों के लिए सितम्बर तथा नवम्बर का महीना कष्टप्रद है।

End of Feed