Grahan 2023 List: आने वाले साल में कितने चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण? जानें कब और कहां दिखेंगे

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Dec 31, 2022, 02:02 PM IST

Grahan kab hai 2023 Hindi List: हर साल की तरह आने वाले साल में भी कई सारे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं और ज्योतिष के अनुसार सूतक काल में अलग-अलग राशियों और जीवन के तमाम पहलुओं पर इनका प्रभाव होगा। यहां पर जानिए आने वाले साल में कितने ग्रहण और कब होने लगने वाले हैं?

Surya Grahan and Chandra Grahan in 2023: नया साल 2023 आ चुका है और इस बार इस नए साल की शुरुआत रविवार से होने जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी साल में कई सारे ग्रहण (Grahan 2023 kab hai) लगने वाले हैं और इस साल में सूर्य का प्रभाव पूरी दुनिया में देखने को मिलने वाला है। साथ ही कुछ चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भी इस साल देखने को मिलेंगे। अगर आंकड़ों की बात करें तो इस साल 2 सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) और 2 चंद्र ग्रहण देखने को मिलने वाले हैं। खगोलीय और धार्मिक या ज्योतिष की दृष्टि से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण काफी महत्वपूर्ण घटना मानी जाती हैं। यहां हम आपको नए साल 2023 के (New Year 2023 Grahan) सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बारे में बताने जा रहे हैं कि इस साल में ग्रहण कब-कब लगने वाले हैं और ये कहां-कहां दिखाई देंगे? साथ ही भारतीय समय के अनुसार इन 2023 ग्रहणों का सूतक काल कब होगा?

Grahan 2023 Solar and Lunar Eclipse

साल 2023 में ग्रहग कब लगेंगे?

अगर पहले ग्रहण की बात करें तो साल 2023 में यह 20 अप्रैल 2023 को देखने को मिलेगा जोकि एक सूर्य ग्रहण होगा। पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण सुबह 7.04 बजे से शुरू होकर दोपहर 12.29 मिनट तक चलेगा। इसके अलावा साल 2023 का दूसरा और इस साल का अंतिम ग्रहण भी सूर्य ग्रहण ही होगा जोकि 14 अक्टूबर 2023 के दिन शनिवार को होने वाला है।

End of Feed