Aaj Ka Ankfal: किस जन्मांक के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, जानें शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ankfal: 20 अगस्त 2026 का अंकफल चंद्रमा के प्रभाव को दर्शाता है। आज का भाग्यांक 2 है। जन्मांक के अनुसार नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, शुभ अंक, रंग और उपाय जानें। किस अंक के लिए दिन रहेगा खास, यहां पढ़ें पूरी जानकारी।

आज का अंकफल 20 अगस्त 2026, Aaj Ka Ankfal: आज 20 अगस्त 2026 है। अंक ज्योतिष के अनुसार 20 का संयुक्त अंक धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग, तार्किक ज्ञान और रचनात्मकता से जोड़ा जाता है। यह अंक तेजी से सफलता की ओर बढ़ने का संकेत देता है। 20 का एकल अंक 02 है, जिसके स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं। चंद्रमा का संबंध भावनाओं, आध्यात्मिकता और मन से जोड़ा जाता है।

आज का अंकफल 20 अगस्त 2026

आज 20-08-2026 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 के लिए मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य मित्र ग्रह माने जाते हैं। इसके मित्र अंक 01, 09 और 03 बताए जाते हैं। आज गुरुवार है। इसलिए अंक 02 के प्रभाव को देखते हुए गुरु और चंद्रमा से जुड़े उपाय किए जा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। भगवान शिव की उपासना करें और शिवलिंग पर दूध व गंगाजल अर्पित करें। चने की दाल और चावल का दान भी किया जा सकता है। अब अपने जन्मांक के अनुसार जानें आज का अंकफल।

End of Feed