Aaj Ka Panchang 18 July 2024: पंचांग से जानिए देवशयनी एकादशी व्रत का पारण समय और प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त

18 July 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 18 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। साथ ही इस दिन शिव भक्त प्रदोष व्रत भी रखेंगे। यहां हम आपको बताएंगे देवशयनी एकादशी व्रत पारण समय और गुरु प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त।

18 July 2024 Panchang In Hindi: इस दिन रात 8 बजकर 44 मिनट तक द्वादशी तिथि रहेगी इसके बाद त्रयोदशी लग जाएगी। पंचांग अनुसार 18 जुलाई को सुबह के समय देवशयनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा और फिर शाम में प्रदोष काल के समय गुरु प्रदोष व्रत की पूजा होगी। इसके अलावा इस दिन वासुदेव द्वादशी भी रहेगी। यहां आप जानेंगे देवशयनी एकादशी व्रत खोलने का समय, प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त समेत पूरा पंचांग।

देवशयनी एकादशी व्रत पारण समय 2024 (Devshayani Ekadashi Vrat Parana Time 2024)

देवशयनी एकादशी व्रत का पारण 18 जुलाई की सुबह 5 बजकर 35 मिनट से सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक किया जा सकेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी रात 8 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी।

End of Feed