16 September 2024 Panchang (आज का पंचांग 16 सितंबर 2024): आज के दिन दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक त्रयोदशी तिथि रहने वाला है। उसके बाद चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:52 से लेकर 12 बजकर 25 मिनट तक रहने वाला है। राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें। इस दिशा में दिशा शूल रहेगा। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।
16 September 2024 Panchang (आज का पंचांग 16 सितंबर 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-भाद्रपद ,शुक्ल पक्ष
तिथि- त्रयोदशी 03:10 pm तक चतुर्दशी व्रत- सोमवार व्रत
दिवस-सोमवार
सूर्योदय-05:52am
सूर्यास्त-06:13pm
नक्षत्र- धनिष्ठा 04:33pm तक फिर शतभिषा
चन्द्र राशि -कुम्भ राशि,स्वामी ग्रह-शनि
सूर्य राशि-सिंह ,स्वामी -सूर्य 07:55 pm तक फिर कन्या राशि,स्वामी ग्रह -बुध
करण- तैतिल 03:15 pm तक फिर गरज
योग: -सुकर्मा 11:42 am तक फिर धृति
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:52am से 12:25 pm2विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:21 pm तक
3गोधुली मुहूर्त-06:20pm से 07:22 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:01am तक
5अमृत काल-06:04am से 07;51am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:47 से 12:20तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:01pm तक
दिशा शूल- पूर्व दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
क्या करें-मासिक भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है। आज प्रदोष का व्रत है। भगवान शिव कल्याणकारी व पालनकर्ता हैं। वह संकटों का नाश करते हैं। किसी भी कार्य के निर्विध्न रूप से पूर्ण करने वाले भगवान शंकर हैं। त्रयोदशी का महान व्रत नियम पूर्वक करना होता है। इस उपवास में शिव जी के साथ माता पार्वती जी की भी उपासना की जाती है। त्रयोदशी व्रत सभी लोग रख सकते हैं। आज रुद्राभिषेक करें व अन्न का दान करें। कुछ संत निराजल व्रत रखकर आज शिव उपासना करते हैं। आज सोमवार भी है।शिवपुराण का पाठ करें। आज आपका भोजन फलाहारी हो।कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कराएं।दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें।
क्या न करें-आज क्रोध मत करें।
