कौन से होते हैं 14 यम, नरक चतुर्दशी पर क्यों जलाए जाते हैं इनके नाम के दीये

14 Yam Kaun se hote hain (who are 14 yamas ): नरक चतुर्दशी पर 14 दीये क्यों जलाए जाते हैं? जानें यमराज के 14 नाम कौन से हैं, उनका धार्मिक महत्व क्या है और जानें कि छोटी दिवाली पर यम दीपदान की परंपरा क्यों निभाई जाती है।

14 Yam Kaun se hote hain: नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली पर घरों में दीप जलाने की परंपरा है। इस दिन 14 दीये जलाने का भी विशेष महत्व माना जाता है। इनमें एक दीपक यमराज के नाम से जलाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धार्मिक मान्यताओं में यमराज के 14 नाम बताए गए हैं? आखिर ये 14 यम कौन हैं? क्या ये सभी अलग-अलग देवता हैं या यमराज के ही अलग-अलग स्वरूप हैं? और नरक चतुर्दशी पर इनके नाम से दीपदान करने के पीछे क्या मान्यता है?

narak chaturdashi

यम के नाम के 14 दीये क्यों जलाए जाते हैं, नरक चतुर्दशी पर क्यों है ये परंपरा (AI Image)

दरअसल, यमराज के इन 14 नामों का संबंध जीवन, मृत्यु, समय और कर्मों के हिसाब से मिलने वाले फल से है। नरक चतुर्दशी पर इनका स्मरण करना और दीपदान करना मृत्यु के भय से मुक्ति, अकाल मृत्यु से रक्षा और परिवार की मंगलकामना से जोड़कर देखा जाता है।

End of Feed