Uttar Dinajpur District Court Recruitment 2024: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के जिला न्यायालय में लोअर डिविजन क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 74 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्तियां होनी हैं। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
जिला कोर्ट में क्लर्क की भर्ती निकली है।
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला न्यायालय में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 अगस्त 2024 तक का समय है। आवेदन फीस जमा करने की तारीख भी यही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
LDC Recruitment ऐसे करें आवेदन
- इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स तो ऑफिशियल वेबसाइट northdinajpur.dcourts.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर New Vacancies पर जाएं।
- अगले पेज पर Uttar Dinajpur District Court Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Uttar Dinajpur District Court Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
वैकेंसी डिटेल्स
इस वैकेंसी के माध्यम से कई पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें इंग्लिश स्टेनोग्राफर के पद पर सेलेक्ट होने के बाद लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 32,100 रुपये से 82,900 रुपये तक सैलरी होगी। वहीं, Upper Division Clerk के पद पर सेलेक्ट होने के बाद 32,100 रुपये से 82,900 रुपये तक सैलरी होगी। इसके बाद प्रोसेस सर्वर के पद पर लेवल 5 के तहत 21,000 रुपये से 54,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
