UPSSSC JE 2024 Notification: खुशखबरी! जूनियर इंजीनियर भर्ती में दोबारा बढ़ गई वैकेंसी की संख्या और आवेदन की अंतिम तिथि

UPSSSC JE 2024 Notification: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक बार फिर से उन छात्रों को खुशखबरी दी है, जो पदों की संख्या बढ़ने का इंतजार कर रहे थे, जानें इस बार कितनी बढ़ गई सीटें, क्या है अपडेट

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपीएसएसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है।
  • अब इस भर्ती अभियान के माध्यम से 4376 की जगह 4612 पदों को भरा जाएगा।
  • आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है, अब लास्ट डेट 28 जून है।

UPSSSC JE 2024 Exam, UPSSSC JE Latest News: जूनियर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए वास्तव में बड़ी खबर है। यूपी एसएसएससी द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं का हजारों उम्मीदवार इंतजार करते हैं। हाल ही में इस आयोग ने जूनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला था, जिसमें जूनियर इंजीनियर के 2847 पदों को भरे जाने की बात थी, लेकिन आयोग ने पदों की संख्या में जबरदस्त इजाफा करते हुए 4376 कर दिया, अभी छात्रों में खुशी का माहौल था कि एक बार फिर से पदों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। UPSSSC JE 2024 Notification के तहत अब 4612 पदों को भरा जाएगा।

UPSSSC JE 2024 Notification

जूनियर इंजीनियर भर्ती में दोबारा बढ़ गई वैकेंसी

UPSSSC JE Post Number - कितनी बढ़ाई गई सीटें

आयोग ने इस बार 236 वैकेंसी (सिविल) बढ़ा दी है, जिसमें 198 पद सामान्य चयन के और 38 पद विशेष चयन के हैं। अब कुल 4612 पद भरे जाएंगे, यह सभी पद उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद् के हैं।

End of Feed