UPSSSC BCG Technician Recruitment 2024: यूपी में बीसीजी टेक्नीशियन पदों के लिए आज से करें अप्लाई, जान लें तरीका

UPSSSC BCG Technician Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: उत्तर प्रदेश में बीसीजी टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 जुलाई से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UPSSSC BCG Technician Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बीसीजी टेक्नीशियन पदों पर भर्ती (UPSSSC BCG Recruitment 2024) के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आज यानी 8 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 अगस्त निर्धारित की गई है।

UPSSSC BCG Technician Recruitment 2024

UPSSSC BCG Technician Recruitment 2024

UPSSSC BCG Technician Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बीसीजी टेक्नीशियन के कुल 255 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य के लिए 111 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 25 पद, ओबीसी के लिए 70 पद, एससी के लिए 45 पद और एसटी के लिए 4 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आयोग द्वारा परीक्षा की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी।

End of Feed