UPSC CAPF Answer Key 2024: यूपीएससी सीएपीएफ एग्जाम की आंसर-की, upsc.gov.in से ऐसे डाउनलोड करें पीडीएफ

UPSC CAPF Answer Key 2024 PDF Download: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जल्द ही जारी की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त को दो शिफ्ट में किया गया।

UPSC CAPF Answer Key 2024 PDF Download: यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा की आंसर-की (UPSC CAPF Answer Key 2024) जल्द ही जारी की जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से आंसर-की (UPSC CAPF AC Answer Key 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी सीएपीएफ आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSC CAPF Answer Key 2024

UPSC CAPF Answer Key 2024

UPSC CAPF Answer Key 2024: दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

आयोग द्वारा सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 4 अगस्त 2024 (रविवार) को देश के 47 केंद्रों पर आयोजित की गई। पेपर 1 का आयोजन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और पेपर 2 का दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। पेपर 1 में 250 अंकों के सवाल और पेपर 2 में 200 अंकों के सवाल पूछे गए थे। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे।

End of Feed