UPPCL Bharti 2022: यूपी बिजली विभाग में जॉब के लिए 209 पदों पर मौका, बिना देर करें आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2022, 03:59 PM IST

UPPCL Recruitment 2022: यूपीपीसीएल ने 8 नवंबर से असिस्टेंट अकाउंटेंट पदों को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in की मदद से आवेदन किया जा सकता है और उम्मीदवार आधिकारिक जानकारी के लिए भी यहां पर चेक कर सकते हैं।

UPPCL Job Vacancy Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यूपीपीसीएल की ओर से नवंबर से सहायक लेखाकार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार upenergy.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 28 नवंबर रखी गई है। परीक्षा को लेकर संभावित डेट जनवरी 2023 का दूसरा सप्ताह रखा गया है।

UPPCL Recruitment 2022

UPPCL भर्ती 2022

यूपीपीसीएल भर्ती 2022 वैकेंसी विवरण: यह भर्ती अभियान 209 वैकेंसी को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 92 वैकेंसी अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं, 20 वैकेंसी ईडब्ल्यूएस के लिए हैं, 51 वैकेंसी ओबीसी श्रेणी के लिए हैं, 41 वैकेंसी एससी के लिए हैं और 5 वैकेंसी एसटी वर्ग के लिए हैं।

End of Feed