UP Police Recruitment 2023, UP Police AI & ASI Recruitment 2023: यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कांस्टेबल के बाद अब एसआई और एएसआई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (UP Police SI & ASI Notification 2023) जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 7 जनवरी से 28 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
UP Police Recruitment 2023
UP Police Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के 268 पद, पुलिस सहायक उप निरिक्षक (लिपिक) के 449 पद और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 204 पदों पर भर्ती की जाएगी। पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये से 112400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों पर 29200 रुपये से 92300 रुपये महीने वेतन मिलेगा।
UP Police Vacancy 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
यूपी पुलिस में एसआई और एएसआई पदों पर भर्ती के लिए आयु 21 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for UP Police SI & ASI Recruitment 2023
- यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसआई और एएसआई भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
UP Police Exam 2023: ऐसे होगा चयन
इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 400 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
