UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा आज से शुरू, इतने बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, इन बातों का रखें ध्यान

UP Police Constable Exam 2024 Date, Time, Admit Card, Guidelines: इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। पेपर काफी कड़ाई के साथ आयोजित (UP Police Constable Exam) किया जाएगा। परीक्षा के लिए जाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार हमारे इस लेख पर एक नजर अवश्य डाल लें। यहां आप यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का टाइम, रिपोर्टिंग टाइम, गेट क्लोजिंग टाइ, गाइडलाइंस व इस्ट्रक्शन सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UP Police Constable Exam 2024 Date, Time, Admit Card, Guidelines: यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPBPB) आज यानी 23 अगस्त 2024 को पहले चरण की परीक्षा आयोजित करने जा (UP Police Constable Exam) रहा है। इसके बाद 24, 25, 30 और 31 अगस्त को (UP Police Constable Exam Date) परीक्षा होगी।

UP Police Constable Exam 2024 Date, Time, Admit Card, Guidelines

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा आज से शुरू

एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे (UP Police Constable Exam Pattern) तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा से ठीक 2 घंटे पहले यानी 8 बजे एग्जाम हॉल में पहुंचना होगा। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक निर्धारित है। यहां रिपोर्टिंग टाइम 1 बजे है 2:30 पर गेट क्लोज कर दिया जाएगा। एग्जाम राज्य के 67 जिलों के 1167 केंद्रों पर निर्धारित है। परीक्षा के लिए जाने से पहले अभ्यर्थी बोर्ड की ओर से जारी दिशानिर्देशों पर एक नजर अवश्य डाल लें।

End of Feed