UP Ayush Department Recruitment 2025: यूपी आयुष विभाग में 4,350 पदों पर होगी भर्ती, लेक्चरर, प्रोफेसर और स्टॉफ नर्स बनने का मौका

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2025, 12:52 PM IST

UP Ayush Department Recruitment 2025: सीएम योगी के निर्देश के बाद आयुष विभाग ने आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक विभाग में रिक्त कुल 4,350 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

UP Ayush Department Recruitment 2025: योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। योगी सरकार ने हाल ही में आयुष विभाग की बैठक में विभिन्न रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिये हैं। ऐसे में सीएम योगी के निर्देश के बाद आयुष विभाग ने आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक विभाग में रिक्त कुल 4,350 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसमें से कुछ पद पदोन्नति, सीधी भर्ती, लेखा व वित्तीय संगर्व, पीएसएस संवर्ग के माध्यम से भरे जाएंगे। वहीं कुछ पदों के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है।

UP Ayush Department Recruitment 2025

UP Ayush Department Recruitment 2025

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेजी से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में आयुष चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन होना चाहिए। इसी क्रम में निदेशक, उप निदेशक, प्राचार्य, प्रोफेसर, लेक्चरर, चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, मैट्रन, रीडर जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

End of Feed