UKPSC Recruitment 2025: देवभूमि में नौकरी का मौका, इस विभाग में भरे जाएंगे 613 पद

UKPSC Recruitment 2025 Notification: यूकेपीएससी ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (व्याख्याता-समूह 'सी') सेवा सामान्य/महिला शाखा परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण विंडो फिर से खोल दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

UKPSC Recruitment 2025 Notification Pdf: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (व्याख्याता-समूह 'सी') सेवा सामान्य/महिला शाखा परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण विंडो फिर से खोल दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये खबर उन लोगों के लिए बहुत बड़ी हो सकती है, जो समय रहते इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे।

UKPSC Recruitment 2025

उत्तराखंड में लेक्चरर ग्रुप 'सी' के 613 पदों पर फिर से भर्ती शुरू

UKPSC Recruitment 2025 Date

बता दें, आवेदन प्रक्रिया चल रही है, उम्मीदवार 12 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी psc.uk.gov.in पर जा सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 613 लेक्चरर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 550 पद पर पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं और 63 पद पर महिला उम्मीदवारों के लिए है।

End of Feed