Best AI Jobs in 2025: आज के समय में एआई हर सेक्टर में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों की बात करें या फिर स्टार्टअप, एआई जॉब्स में सैलरी अच्छी खासी है। अगर आप भी अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एआई में अपना करियर बनाना चाहते हैं और अच्छे खासे पैसे कमाना चाहते हैं तो आपके लिए ये मौका बेहद अच्छा है। आप भी एआई में नौकरी कर अपने करियर को एक बूस्ट दे सकते हैं। यानी कि एआई सेक्टर आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। एआई के क्षेत्र में कई नौकरियां ऐसी हैं, जहां पैसे की कोई कमी नहीं है। और सबसे खास बात तो ये है कि भविष्य में भी इन नौकरियों की अच्छी-खासी डिमांड होने वाली है। ऐसे में चलिये जानते हैं पांच ऐसी टॉप्स एआई जॉब्स के बारे में, जिनमें आप अपना अच्छा-खासा करियर बना सकते हैं।
Jobs in AI (iStock)
एआई की टॉप हाई डिमांड जॉब (Top Jobs in AI)
एआई आज के समय में लगभग हर फील्ड में इस्तेमाल हो रहा है। इसलिये अगर आप भी ग्रेजुएशन के बाद एआई से जुड़े किसी सेक्टर में काम करना चाहते हैं तो आपको इन नौकरियों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
रोबोटिक्स इंजीनियर (Robotics Engineer)
रिपोर्ट्स की मानें तो एआई फील्ड में रोबोटिक्स इंजीनियर ऐसी जॉब है, जिसकी तगड़ी डिमांड है। इस पोस्ट पर जो कैंडिडेट्स हायर होते हैं, वो मशीनों और रोबोट्स को बनाने में एक्सपर्ट होते हैं। आज के समय में चाहे हेल्थकेयर हो या फिर ऑटोमोबाइल.. इस पोस्ट की डिमांड खूब बढ़ती ही जा रही है। अगर कोई इस फील्ड में काबिल हो जाता है तो इसमें सैलरी भी अच्छी खासी है। इस फील्ड में कैंडिडेट्स को 5 से लेकर 10 लाख रुपये तक का शानदार पैकेज मिलता है, जो एक्सपीरियंस के हिसाब से बढ़ता जाता है।
AI
मशीन लर्निंग इंजीनियर्स (Machine Learning Engineer)
मशीन लर्निंग इंजीनियर वो होते हैं, जो ऐसे मॉडल्स बनाते हैं जो समय के साथ खुद को अपडेट करते रहते हैं साथ ही फैसले भी लेने में सक्षम हैं। टेक कंपनियों में मशीन लर्निंग इंजीनियर्स की बेहद हाई डिमांड है। शुरुआत में सालाना सैलरी 12 से लेकर 18 लाख रुपये तक है मगर समय के साथ ये बढ़ती चली जाती है। ये एआई मॉडल बनाने के लिए जरूरी एल्गोरिदम को डिजाइन करते हैं। इन्हें डेवलप करते हैं और फिर लागू करते हैं। उनके काम में एल्गोरिदम की जांच करते रहना, मशीन लर्निंग सिस्टम को ठीक करना होता है।
एआई रिसर्च साइंटिस्ट (AI Research Scientist)
एआई रिसर्च साइंटिस्ट एआई के नए एल्गोरिदम और तकनीकों को डेवलप करते हैं और इनके दायरे को बढ़ाते हैं। ये मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग जैसे एरिया में काम करते हैं। ये अकसर रिसर्च पेपर भी प्रकाशित करते हैं और साथ ही मुश्किल समस्याओं को हल करने के लिए एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर काम करते हैं।
AI (iStock)
एआई प्रोडक्ट मैनेजर (AI Product Manager)
AI प्रोडक्ट मैनेजर एआई से जुड़े प्रोडक्ट्स के लॉन्च की जिम्मेदारी संभालने का काम करते हैं। टेक कंपनियों में इनकी अच्छी खासी डिमांड है। शुरुआत में इनकी सालाना सैलरी 12 से लेकर 20 लाख रुपये तक होती है। मगर समय और एक्सपीरियंस के साथ ये बढ़ती रहती है।
डेटा साइंटिस्ट (Data Scientist)
जब हम एआई की बात करते हैं तो इस फील्ड में डेटा साइंटिस्ट की जॉब भी बेहद अहम हो जाती है। इस नौकरी की अच्छी खासी डिमांड एआई के इस उभरते समय में बढ़ती ही जा रही है। ये साइंटिस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग को साथ रखकर काम करते हैं। डेटा साइंटिस्ट डेटा इकट्ठा करने का काम करता है। अगर कोई डेटा गलत है तो समय पर इसे सही कर लेने की जिम्मेदारी भी डेटा साइंटिस्ट की ही होती है। साथ ही ये भविष्य में होने वाली संभावनाओं की प्रेडिक्शन भी करते हैं। इसके साथ ही समस्याओं या किसी तरह के ग्लिच को सुधारना भी इन्हीं का काम होता है। नए एआई टूल्स पर ये रिसर्च करते हैं और फिर एक रिपोर्ट तैयार करते हैं। डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर होती है।
