Latest Sarkari Naukri, Sweeper Job in Haryana: हरियाणा में बंपर सरकारी नौकरी का मौका था, लेकिन खुश होने की जगह बेरोजगारी का आलम देखिए कि स्वीपर की इस सरकारी नौकरी के लिए बहुत बड़ी मात्रा में ग्रेजुएट्स व पोस्टग्रेजुएट्स ने अप्लाई किया, आपको जानकर हैरानी होगी कि 46000 यूजी और पीजी किए उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन कर चुके हैं। इस भर्ती अभियान के लिए पदों की संख्या निश्चित नहीं की गई है, लेकिन वेतन का जिक्र किया गया है। जानें Haryana Sweeper Job के लिए UG व PG उम्मीदवार क्यों कर रहे हैं आवेदन।
हरियाणा में स्वीपर की भर्ती के लिए ग्रेजुएट्स व पोस्ट ग्रेजुएट्स भी लाइन में(image - canva)
Haryana Sweeper Job Salary
इन पदों पर चुने गए लोगों को सैलरी के तौर पर 15000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है। इस नौकरी के लिए 6000 पोस्टग्रेजुएट्स ने जबकि 40000 ग्रेजुएट्स ने अप्लाई किया है। इसके अलावा 1.2 लाख उम्मीदवार ऐसे हैं, जो कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर चुके हैं।
बता दें, उच्च शिक्षित उम्मीदवारों की एक बड़ी संख्या ने राज्य सरकार की आउटसोर्सिंग एजेंसी हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) के माध्यम से स्वीपर के संविदात्मक पद के लिए आवेदन किया है।
Haryana Sweeper Job Application
6 अगस्त से 2 सितंबर के बीच इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन लिए गए थे। हरियाणा के लगभग सभी क्षेत्रों से लोगों ने आवेदन किया था, इनमें एक शिक्षक भी शामिल हैं।
शिक्षक भी कर रहे आवेदन
ToI की खबर के अनुसार, इन आवेदकों में एक मनीष भी हैं, जिन्होंने बताया, "निजी स्कूलों या कंपनियों में भी हमें मुश्किल से 10,000 रुपये महीने मिलते हैं। यहां भविष्य में नियमित रोजगार की उम्मीद की किरण है। साथ ही, झाड़ू लगाना पूरे दिन का काम नहीं है, इसलिए हम दिन में दूसरे काम भी कर सकते हैं।"
क्यों स्वीपर की नौकरी चाहते हैं लोग?
मनीष की कहानी अनोखी नहीं है, ऐसे ही तमाम लोग अपने सपनो को छोड़कर इस नौकरी की ओर रुख करना चाहते हैं, रोहतक के सुखपुरा चौक की रहने वाली सुमित्रा को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के माध्यम से नौकरी नहीं मिल पाईं, उनके लिए इस पद के लिए आवेदन करना अंतिम विकल्प है।
सुमित्रा ने कहा, "यह एकमात्र नौकरी बची है जिसके लिए मैं सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद के साथ आवेदन कर सकती हूं। मेरे परिवार ने आगे की पढ़ाई या कोचिंग के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया है, इसलिए अब नौकरी ही मेरा एकमात्र विकल्प है।"
