SSC MTS, Havaldar Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari Result: एसएससी एमटीएस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर (SSC MTS Result 2024 Date) रहे हैं। कर्मचारी चयन आयोग किसी भी वक्त मल्टी टास्किंग स्टाफ का रिजल्ट घोषित कर (SSC MTS result) सकता है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चक कर सकेंगे।
SSC MTS, Havaldar Result 2024 Date: यहां देखें एसएससी एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट
SSC MTS, Havaldar Result 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
बता दें एसएससी एमटीएस और हवलदार की परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) दो सत्रों में निर्धारित थी। प्रत्येक सत्र 45 मिनट का था। यहां ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे गए थे। वहीं प्रारंभिक उत्तर कुंजी 29 नवंबर को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को दो से तीन दिन का समय दिया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
SSC MTS, Havaldar Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमेज पर जाकर SSC MTS & Havaldar Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
SSC MTS Result 2024: कुल इतने पदों पर भर्ती
बता दें एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 9583 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें एमटीएस के कुल 6144 पद और हवलदार के 3439 पद शामिल हैं।
