SSC JE Admit Card Released: केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों में जूनियर इंजीनियर के 968 पदों पर भर्ती का विज्ञापन कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 28 मार्च 2024 को जारी किया था। इसमें बॉर्डर रोड आर्गनाइजेशन में सिविल जेई के 438 पद, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में सिविल जेई के 217 पद और इलेक्ट्रिकल जेई के 121 पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके अलावा अन्य विभागों के पद हैं। अब कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र का लिंक एसएससी मध्य क्षेत्र प्रयागराज की वेबसाइट www.ssc-cr.org पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा के चार दिन पहले यह लिंक अपडेट होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को केंद्र का नाम पता चलेगा।
SSC JE Admit Card Released
यूपी और बिहार के अभ्यर्थियों के लिए एसएससी मध्य क्षेत्र की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध है। ऐसे ही एसएससी के अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों से भी प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। यह भर्ती परीक्षा पांच जून से होगी। पहले यह परीक्षा चार, पांच और छह जून को करानी थी। लोकसभा चुनाव के चलते इसकी परीक्षा एक दिन टलते हुए पांच, छह और सात जून को कराई जाएगी। बता दें कि इन पदों के लिए 18 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कुल रिक्त पदों के सापेक्ष 4,83,557 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
परीक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा में कोई सेंधमारी न कर सके, इसलिए केंद्र का नाम चार दिन पहले बताया जाएगा। यह परीक्षा देशभर में एक साथ होगी। जेई पद के लिए दो परीक्षा होगी। इस परीक्षा के सफल अभ्यर्थी द्वितीय परीक्षा में शामिल होंगे।
