SSC CGL Exam 2024 Notification: केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सरकारी विभागों में अधिकारियों की भर्ती के लिए हर साल कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी CGL परीक्षा आयोजित की जाती है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सीजीएल 2024 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन आज यानी 24 जून 2024 को जारी होने वाला है। SSC CGL 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।
SSC CGL Exam 2024 Notification
SSC की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार, एसएससी सीजीएल के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जुलाई 2024 तक का समय रहेगा। आवेजन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
SSC CGL 2024 के लिए ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट-ssc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSC CGL Exam 2024 Application Direct के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
एसएससी की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद SSC CGL 2024 Exam के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से यूजी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, बात करें उम्मीदवारों के उम्र की तो इसमें 18 साल से ज्यादा और 27 साल से कम उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SSC CGL Exam Date: कब होगी परीक्षा?
एसएससी कैलेंडर के अनुसार, इस साल सीजीएल 2024 की टियर 1 परीक्षा सितंबर या अक्टूबर महीने में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। बता दें कि इस परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों का चयन दो टियर की परीक्षा से होता है। डिटेल्ड नोटिफिकेशन में एग्जाम पैटर्न, सिलेबस आदि की जानकारी होगी।
