SEBI Grade A Result 2024: जारी हुआ सेबी ग्रेड ए रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

SEBI Grade A Result 2024 Phase 1: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ग्रेड ए फेज 1 एग्जाम का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SEBI Grade A Result 2024 Phase 1: सेबी ग्रेड ए रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए आयोजित फेज 1 एग्जाम का रिजल्ट (SEBI Grade A Phase I Result 2024) आज यानी 7 अगस्त को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सेबी ग्रेड ए रिजल्ट 2024 पीडीएफ (SEBI Grade A Result 2024 Download) डाउनलोड कर सकते हैं।

SEBI Grade A Result 2024

SEBI Grade A Result 2024

SEBI Grade A Result 2024 PDF: जुलाई में हुई थी परीक्षा

सेबी ग्रेड ए एग्जाम का आयोजन 27 जुलाई 2024 को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बात दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन 31 अगस्त और 14 सितंबर 2024 को किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed