SBI SCO Recruitment 2024: बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, यह रहा अप्लाई करने का तरीका

SBI SCO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट पर 4 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

SBI SCO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टेंट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर 4 मार्च 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है।

SBI SCO Recruitment 2024

SBI SCO Recruitment 2024

SBI SCO Notification 2024: किन पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 131 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मैनेजर (क्रडिट एनालिस्ट) के 50 पद, असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी एनालिस्ट) के 23 पद, डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी एनालिस्ट) के 51 पद, मैनेजर (सिक्योरिटी एनालिस्ट) के 3 पद, सर्कल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के 1 पद और असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एप्लीकेशन सिक्योरिटी) के 3 पद शामिल हैं।

End of Feed