Sarkari Naukri 2023, Sarkari Naukri Result 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर है। केंद्र और राज्य सरकारों ने देशभर में कई विभागों में भर्ती निकाली है। अगर आप भी सरकरी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको इस हफ्ते आने वाली भर्तियों के बार में बताने जा रहे हैं।
Sarkari Naukri 2023
DSSSB Recruitment 2023: सरकारी शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द
दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार और दिल्ली नगर निगम (MCD) को सरकारी स्कूलों में भर्ती का आदेश दिया है। ऐसे में दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB की ओर से टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी के 26 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली नौकरी
इंटेलिजेंस ब्यूरो में जूनियर इंटेलिंजेस ऑफिसर के 797 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जून से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी इसके लिए 23 जून तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
DDA Recruitment 2023: जूनियर इंजीनियर सहित यह पद खाली
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी DDA ने जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट ऑफिसर, पटवारी और नायब तहसीलदार सहित कुल 687 पदों के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी दिल्ली में सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 2 जुलाई तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।
BPSC 68th Main Answer Card 2023: बीपीएससी जारी करेगा आंसर-की
बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा संपन्न हो चुकी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) किसी भी वक्त मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकता है। जिसके बाद अगर आपको किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो आयोग की वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। बता दें कि प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा।
UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार भी खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इसी सप्ताह एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in पर जारी करेगा। हालांकि, एनटीए इससे पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा। बता दें कि यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा का आयोजन 13 जून से 22 जून तक दो शिफ्ट में किया जाएगा।
