Sarkari Naukri in UP: यूपी में खुलेगा नौकरी का पिटारा, ग्रुप 'डी' के 22,230 पदों पर भर्ती जल्द

Sarkari Naukri in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं के लिए जल्द नौकरी का पिटारा खोलने जा रही है। यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग (UP Secondary Education Department) में ग्रुप 'डी' के 22,230 रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे।

Sarkari Naukri in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं के लिए जल्द नौकरी का पिटारा खोलने जा रही है। लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवा इस भर्ती प्रक्रिया से अपना सपना पूरा कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग (UP Secondary Education Department) में ग्रुप 'डी' के 22,230 रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। ये सभी नियुक्तियां आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएंगी। ये सभी रिक्त पद राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के हैं। जिन्हें इस साल सितंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

livehindustan.com की खबर के अनुसार, यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग (UP Secondary Education Department) में ग्रुप 'डी' के 22,230 रिक्त पदों को जल्द ही भरने की तैयारी चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मंडलायुक्त के मार्गदर्शन में मंडल स्तरीय भर्ती अभियान चलाया जाएगा। अभियान पारदर्शी तरीके से पूरा हो, इसके लिए मंडलायुक्त द्वारा नियुक्त विभागीय अधिकारियों की एक समिति बनाई जाएगी।

End of Feed