Sarkari Naukri in Bihar: बिहार स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 45 हजार पद, मंत्री मंगल पांडेय ने भर्ती निकालने का दिया आदेश

Sarkari Naukri in Bihar Health Department: लोकसभा चुनाव-2024 संपन्‍न हो चुका है और आदर्श आचार संहिता खत्म होते ही बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग में 45 हजार से ज्यादा पदों को भरने का आदेश दे दिया है। आदेश के अनुसार, डॉक्टर से लेकर ड्रेसर तक के पदों पर भर्ती होगी।

Sarkari Naukri in Bihar Health Department: लोकसभा चुनाव-2024 संपन्‍न हो चुका है और आदर्श आचार संहिता खत्म हो गई है। अब स्वास्थ्य विभाग ने एलान किया है कि अगले चार महीने के अंदर स्वास्थ्य विभाग में डाक्टर नर्स सहित 45 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग में 45 हजार से ज्यादा पदों को भरने का आदेश दे दिया है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के लिए नियुक्तियों का एलान किया है। अगले 4 महीने में बंपर वैकेंसी है। आदेश के अनुसार, डॉक्टर से लेकर ड्रेसर तक के पदों पर भर्ती होगी।

Sarkari Naukri in Bihar Health Department

Sarkari Naukri in Bihar Health Department

चुनावी भाग-दौड़ समाप्त होते ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय गुरुवार को कार्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में मुख्यालय से लेकर स्वास्थ्य उप केंद्रों तक जो भी पद रिक्त हैं उन पर अगले चार महीने में नियुक्तियां की जाएं।

End of Feed